मध्य प्रदेशसिंगरौली

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सिंगरौली।सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर शासकीय आईटीआई कॉलेज, सिंगरौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित चुनावः कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत एनआईसी सिंगरौली द्वारा व्याख्यान दिया गया, जिसमें विद्यार्थियों को एआई के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल गोपनीयता, साइबर सुरक्षा और फर्जी ऑनलाइन सूचनाओं से बचाव के विषय में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि एआई एक सहायक तकनीक है, जिसका उपयोग सोच-समझकर और जिम्मेदारी के साथ किया जाना आवश्यक है।

कार्यशाला में छात्रो को बताया गया कि आज के समय में इंटरनेट हमारी दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध का खतरा भी बढ़ गया है। लोग अक्सर ऑनलाइन धोखाधड़ी, फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग के शिकार हो जाते हैं, जिससे उन्हें न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि मानसिक परेशानी और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचती है।कार्यशाला में विशेषज्ञों ने संदिग्ध फोन कॉल, ईमेल और वॉट्सऐप संदेशों की पहचान करने के तरीके बताए। साथ ही, वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराधों और उनसे बचने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।

Author

Related Articles

Back to top button