मध्य प्रदेशसिंगरौली

जल संवर्धन अभियान के तहत महिलाओं को जल संरक्षण का प्रशिक्षण

सिंगरौली – जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु सोखता गड्ढों के निर्माण पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर जल संरक्षण की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवसर श्री राजेंद्र मेश्राम ने कहा कि महिलाएं तेजी से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं में अपने गांव के विकास तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, जो ग्रामीण क्षेत्र के सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर इ जिला पंचायत सिंगरौली की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, लेखा अधिकारी प्रियंका सिंह, एसडीओ आर.ई.एस. श्री एस.बी. सिंह एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button