मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला कांग्रेस कमेटी ने ब्लाक अध्यक्षों की सूची की जारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

सिंगरौली। जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्षों की कार्यकारिणी सूची प्रदेश कांग्रेस द्वारा देर रात्रि घोषित कर दी गई। सूची के अनुसार शहर क्षेत्र के पांच एवं ग्रामीण क्षेत्र के नौ ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। शहर क्षेत्र में बैढ़न ब्लाक से शाहिद खान रिंकू, नवानगर से पंकज पाण्डेय, शासन से देवपति सिंह बैश्य, मोरवा से शेखर सिंह तथा हिरवाह से देवीशरण शाह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं ग्रामीण क्षेत्र में चितरंगी से सुनील सिंह राजन, बैरदह से भूपेन्द्र द्विवेदी, करैला से प्रेमदत्त वैश्य, बगदरा से रमाशंकर वैश्य, देवसर से जोखन सिंह, सरई से रणबहादूर सिंह, बरगवां से विपिन तिवारी, लंघाडोल से हमूद खान, खुटार से हनुमान जायसवाल एवं माड़ा से सतीश जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

इन नियुक्तियों पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान एवं ग्रामीण अध्यक्ष सरस्वती सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही बरगवा नगर अध्यक्ष अभिलाष सिंह और सरई नगर अध्यक्ष भाई लाल शर्मा की नियुक्ति भी की गई है। जल्द ही चितरंगी नगर अध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना जताई गई है।

Author

Related Articles

Back to top button