ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

वडोदरा के क्षितिज में गूंजा मध्यप्रदेश वूशु का दम

वूशु जजिंग सेमिनार में प्रतिभागियों ने बढ़ाया मान

सिंगरौली-खेल जगत में मध्यप्रदेश के लिए गर्व का क्षण तब सामने आया, जब वूशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वडोदरा में आयोजित नेशनल वूशु जजिंग सेमिनार एवं परीक्षा में प्रदेश के प्रतिभागियों ने शानदार सहभागिता दर्ज कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह आयोजन 24 से 30 अप्रैल 2026 तक संपन्न हुआ, जिसमें देशभर के अनुभवी निर्णायकों ने हिस्सा लिया।

मध्य प्रदेश वूशु संघ के सचिव मनोज गुप्ता के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित निर्णायकों ने इस प्रतिष्ठित सेमिनार में भाग लेकर तकनीकी दक्षता हासिल की। इनमें प्रमुख रूप से जबलपुर से दिव्यांश गुप्ता,अशोक नगर से मुस्ताक खान,छिंदवाड़ा से राजेंद्र कहार, सिंगरौली से आशिक रसूल एवं सिवनी से मनीष सतवाने
इन सभी प्रतिभागियों ने वूशु जजिंग की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कौशल को और निखारा। इस उपलब्धि पर भारतीय वूशु संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा, सीईओ सोहेल अहमद सहित मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष जयदीप प्रसाद (आईपीएस), शिकोकाई कराते एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष व मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष- शिहान अरविंद मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

इसके अलावा सिंगरौली जिला वूशु संघ के अध्यक्ष बृजेश सिंह, सिंगरौली रोल बॉल संघ अध्यक्ष श्री सुभाष रामचरित्र, शुभांशु सर्राफ, सौरभ गुप्ता, यूसुफ़ कुरैशी,असगर अली, एवं स्वेता कुमारी राव, सहित अन्य खेल पदाधिकारियों ने भी हर्ष व्यक्त किया। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस सेमिनार से प्राप्त ज्ञान और अनुभव का सीधा लाभ मध्यप्रदेश के वूशु खिलाड़ियों को मिलेगा। इससे न केवल खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा, बल्कि राज्य की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।

Author

Related Articles

Back to top button