ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बिंदुल में भाजपा कार्यकारी बैठक, विधायक राजेंद्र मेश्राम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

सिंगरौली।देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मेश्राम ने मंडल लंघाडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत बिंदुल में आयोजित भाजपा की कार्यकारी बैठक में भाग लिया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान विधायक मेश्राम ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव विधायक के समक्ष रखे। विधायक ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा, विश्वास और सम्मान ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और वे निरंतर क्षेत्र में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button