ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौलीसीधी

सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने पर विचार, रेल मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

सीधी सांसद के प्रस्ताव पर केंद्र ने शुरू की ‘ऑपरेशनल फिजिबिलिटी’ की प्रक्रिया

सिंगरौली।सिंगरौली से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली ट्रेन के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22167/22168) के फेरे बढ़ाने के प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए इसकी ऑपरेशनल फिजिबिलिटी जांच के निर्देश दिए हैं।
यह जानकारी रेल मंत्री द्वारा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को भेजे गए पत्र के माध्यम से सामने आई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि 12 मार्च 2026 को सांसद द्वारा ट्रेन के फेरे बढ़ाने संबंधी अनुरोध किया गया था, जिसे संज्ञान में लेते हुए अब रेलवे बोर्ड को इसकी व्यवहार्यता (Feasibility) जांचने के निर्देश दिए गए हैं।

रेल मंत्री ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि फिजिबिलिटी रिपोर्ट सकारात्मक रहती है, तो यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि सिंगरौली क्षेत्र से दिल्ली के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते लंबे समय से इस ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग उठती रही है। ऐसे में इस दिशा में शुरू हुई प्रक्रिया से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उन्हें बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी।

Author

Related Articles

Back to top button