ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 2026 का भव्य आयोजन

20 स्थानों पर कार्यक्रम, श्रमिकों का सम्मान; सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों पर विशेष जोर

सिंगरौली।एनटीपीसी विंध्याचल में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 2026 पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना एवं टाउनशिप क्षेत्र के अंतर्गत 20 विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। विभागाध्यक्षों एवं इंजीनियर्स-इन-चार्ज ने श्रमिकों को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और संगठन की प्रगति में योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के कल्याण और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। विभिन्न स्थलों पर सेफ्टी ‘पेप टॉक’, श्रम अधिकारों पर जागरूकता सत्र तथा स्वास्थ्य एवं वेलनेस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से एनटीपीसी ने सुरक्षित कार्य वातावरण और कर्मचारी हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

स्टेज-III ईएमडी वर्कशॉप में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरुआत की गई। इसके बाद ईएमडी विभाग के 20 संविदा श्रमिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस दौरान महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) एम. सुरेश, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं एवं परियोजना) देबब्रत त्रिपाठी तथा महाप्रबंधक (चिकित्सा) डॉ. बी.के. भराली सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button