देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

फलता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान का फैसला, 21 मई को पुनर्मतदान

अनियमितताओं के आरोप के बाद चुनाव आयोग का बड़ा कदम, 285 बूथों पर फिर वोटिंग

कोलकाता. Election Commission of India ने West Bengal के दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर हुए मतदान को रद्द कर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है।

आयोग के अनुसार 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कई पोलिंग स्टेशनों पर गंभीर अनियमितताएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप की शिकायतें मिली थीं। इसके चलते सभी 285 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान कराया जाएगा। नई तारीख 21 मई 2026 तय की गई है, जिसमें सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना 24 मई को होगी।

बताया गया कि मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ और मशीनों पर टेप लगाए जाने के आरोप सामने आए थे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग ने यह निर्णय लिया।

गौरतलब है कि राज्य की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था, लेकिन अब फलता सीट के नतीजे पुनर्मतदान के बाद ही घोषित किए जाएंगे। इससे पहले भी डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के कुछ बूथों पर पुनर्मतदान की घोषणा की जा चुकी है।

Author

Related Articles

Back to top button