ग्राम पंचायत बंजारी में चबूतरा निर्माण में गड़बड़ झाला, ग्रामीणों ने लगाया आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग

सिंगरौली- जिले के जनपद मुख्यालय देवसर के अधीनस्थ ग्राम पंचायत बंजारी के निर्माण कार्यों में अनियमितता करने का आरोप है। यहां ग्राम पंचायत भवन के पास सार्वजनिक चबूतरा निर्माण अभी कुछ दिन पहले ही कराया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही चबूतरा मौजूदा वक्त में काफी जर्जर हो गया है। जिसे देखकर साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि चबूतरा निर्माण में गुणवत्ताविहीन कार्य हुआ है। निर्माण एजेंसी ने चबूतरा के निर्माण में घटिया स्तर के मटेरियल का प्रयोग किया है, वही इंजीनियर की मेहरबानी से चबूतरा 100% सही बना हुआ है मूल्यांकन में किसी प्रकार का कोई गड़बड़ी नहीं दिखायी गई है जिससे स्वीकृत राशि पूर्ण रूप से आहरण भी हो चुकी है। ये सब मिली भगत का खेल है। यह भ्रष्टाचार का खेल कब तक चलेगा यह तो शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारी ही बता सकते हैं।
वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत भवन का ताला सप्ताह में केवल एक दिन खुलता है बाकी दिन सचिव महोदय मुख्यालय से दूर रहते हैं। और ग्रामीण अपने कार्य के लिए सचिव का पता लगाते फिरते हैं ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पंचायत भवन के पास चबूतरा एवं एक अन्य जगह चउरा के पास भी इसी लागत 135,000 (एक लाख पैंतीस हजार ) रुपए का बना हुआ है और दोनों जगह घटिया क्वालिटी का ईंट लगवाया गया है। इतना ही नहीं सीमेंट भी सस्ते दर पर मिलने वाला प्रति बैग लगाया गया है वहीं तराई तो बिल्कुल हुई ही नहीं है। इस तरह से ग्राम पंचायत बंजारी में मनमानी राज व फर्जी मूल्यांकन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ग्रामवासियों ने जनपद सीईओ से दोनों चबूतरों का जांचकर कार्यवाही की मांग की है।













