देश विदेश

पंचकूला में गूंजेगा “जयकारा”, नौ नाथ झंडा शोभा प्रभात फेरी से होगा भव्य आगाज़

सुबह 5 बजे प्राचीन शिव बाबा मंदिर से निकलेगी प्रभात फेरी, श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर

मनोज शर्मा,पंचकूला। धार्मिक आस्था और भक्ति के अद्भुत संगम के बीच सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, ट्राईसिटी द्वारा 3 मई 2026 को पंचकूला में नौ नाथ झंडा शोभा प्रभात फेरी का भव्य आयोजन किया जाएगा।
ट्रस्ट के चेयरमैन एवं कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक विक्रांत बाबा जी ने बताया कि यह प्रभात फेरी प्राचीन शिव बाबा मंदिर, रैला सेक्टर-12 से प्रातः 5 बजे प्रारंभ होकर सेक्टर-11 तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

फेरी के दौरान पूरे मार्ग में भक्ति रस की गूंज सुनाई देगी, वहीं विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत की विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। कार्यक्रम के समापन पर बाबा जी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, यह शोभा यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button