मध्य प्रदेशसिंगरौली

खड़िया खदान क्षेत्र में हादसा: पिकअप चालक की मौत, अज्ञात डंपर चालक पर केस दर्ज

सिंगरौली। खड़िया खदान क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय पिकअप चालक सकलू की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात हॉल पैक डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना शक्तिनगर प्रभारी सतेंद्र राय के अनुसार, मृतक सकलू पुत्र रघुनाथ, निवासी परसवार राजा तारापुर था। परिजनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने एनसीएल खड़िया गेट पर देर रात तक धरना-प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए एनसीएल प्रबंधन ने हस्तक्षेप करते हुए मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की और आगे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button