ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसीधी

तालाब में डूबने से दो नाबालिकों की मौत

मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेबूहा की घटना

सीधी। मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम नेबूहा में उसे समय मातम छा गया जब घर से भैंस चराने निकले साहू परिवार के दो नाबालिकों की तालाब में डूभ जाने की खबर गांव में फैल गई। गांव का भरखाइन तालाब बच्चों को निगल गया।

मिली जानकारी के अनुसार साहू परिवार के दो बच्चे शैलेंद्र पिता अनिल साहू उम्र 13 वर्ष, सिद्धांत उर्फ भूपेंद्र साहू पिता सूर्यबली साहू निवासी ग्राम नेबूहा थाना मझौली जिला सीधी रोजाना की तरह भैंस चराने 3 मई की सुबह घर से निकले थे शरीर में ऊपर के कपड़े न होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि नहाने के लिए तालाब में घूस होंगे। जहां गहरे पानी में डूब जाने से मृत्यु हो गई।

 

जैसे ही इसकी खबर लोगों को लगी क्षेत्र में मातम सा छा गया। मृतकों के घर चीख पुकार से गूंज उठा। जिसकी सूचना पुलिस थाना मझौली को दी गई मझौली पुलिस पंचनामा तैयार कर शव को पीएम उपरांत परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर जांच विवेचना में जुटी हुई है।

Author

Related Articles

Back to top button