ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनगणना कार्य में सिंगरौली नगर निगम ने प्रदेश में हासिल की बड़ी उपलब्धि

प्रगणक अनुकेश तिवारी ने सबसे पहले पूर्ण किया मकान गणना का कार्य

सिंगरौली; जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण और गणना के कार्य में नगर पालिक निगम सिंगरौली ने पूरे मध्यप्रदेश में अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी नगरीय क्षेत्र श्रीमती सविता प्रधान के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में जोन क्रमांक-3 के प्रगणक श्री अनुकेश तिवारी ने प्रदेश के समस्त नगर निगमों में सबसे पहले और गुणवत्तापूर्ण तरीके से अपने आवंटित क्षेत्र का कार्य पूर्ण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।प्राप्त जानकारी अनुसार, जोन क्रमांक-3 के HLB संख्या-28 में तैनात प्रगणक श्री अनिवेश तिवारी ने अत्यंत निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करते हुए 2 मई को ही मकान गणना का कार्य पूर्ण कर लिया। यह न केवल सिंगरौली नगर निगम बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस सफलता में सुपरवाइजर श्री पवन शाह का सतत मार्गदर्शन और चार्ज अधिकारी श्री एच.एम. श्रीवास्तव का प्रभावी प्रबंधन महत्वपूर्ण रहा।

चार्ज अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के स्पष्ट निर्देशों और नियमित मॉनिटरिंग के कारण ही प्रगणक और सुपरवाइजर के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ, जिससे कार्य समय-सीमा से पूर्व ही उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न हो सका। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रगणक श्री अनुकेश तिवारी और सुपरवाइजर श्री पवन शाह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली नगर निगम जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और श्री तिवारी द्वारा दिखाई गई यह सक्रियता अन्य प्रगणकों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।नगर जनगणना अधिकारी ज्योति सिंह ने सभी प्रगणकों से श्री तिवारी के कार्यों का अनुशरण करने अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button