वैगा बस्ती में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण और आश्वासन से जगी उम्मीद

सिंगरौली। जिला बनने के वर्षों बाद भी सिंगरौली में कई क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। खासकर एनसीएल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली वैगा बस्ती आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित नजर आ रही है।
इन्हीं समस्याओं को लेकर शनिवार दोपहर से साम और देररात से रविवार पूरे दिन राजनैतिक दलो के नेताओं ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने वैगा बस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्य मंत्री, विधायक सहित भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के जनप्रतिनिधि, नगर निगम महापौर व निगम अध्यक्ष बीएसपी एवं अन्य संगठनो ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के दौरान बस्तीवासियों ने बिजली, पेयजल, सड़क , और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को लेकर अपनी परेशानी खुलकर बताई। उन्होंने बताया कि लंबे समय से मांग के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर मौजूद एनसीएल के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जल्द ही विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
हालांकि, अब देखना यह होगा कि इन आश्वासनों के बाद धरातल पर कितनी जल्दी काम शुरू होता है और वैगा बस्ती के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से कब तक राहत मिल पाती है।













