ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी सिंगरौली में वनिता समाज एवं बाल भवन का वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित

‘वनिता की कहानी, हमारी जुबानी’ थीम पर रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सिंगरौली। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर में वनिता समाज एवं बाल भवन का वार्षिकोत्सव ‘वनिता की कहानी, हमारी जुबानी’ थीम पर उत्साह और गरिमा के साथ नगर परिसर स्थित मनोरंजन केंद्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संदीप नायक (परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली), प्रज्ञा नायक (अध्यक्षा, वनिता समाज) एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना और एनटीपीसी गीत के साथ हुई।

स्वागत संबोधन में प्रज्ञा नायक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए वनिता समाज की सदस्याओं को कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान वनिता समाज की सदस्याओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें बॉलीवुड नृत्य, डांस ड्रामा और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां शामिल रहीं। वहीं टाइनी टॉट्स, बाल भवन और क्रेच के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का विशेष आकर्षण केंद्र बना।

इस अवसर पर नीतू मिश्रा (सचिव, वनिता समाज) ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें वर्षभर की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि संदीप नायक ने अपने संबोधन में वनिता समाज की प्रस्तुतियों और सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने समाज कल्याण के कार्यों को इसी तरह आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सी.एच. किशोर कुमार (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण), रश्मि रंजन मोहंती (महाप्रबंधक, प्रोजेक्ट), विवेक आर्य (सीआईएसएफ कमांडेंट), सिद्धार्थ मंडल (अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, वनिता समाज की सदस्याएं, कर्मचारियों के परिवारजन एवं यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन नीतू मिश्रा, स्वाति गुप्ता (सांस्कृतिक सचिव) और अनीता स्वर्णकार (खेल सचिव) ने किया। अंत में वंदना यादव (संयुक्त सचिव, वनिता समाज) ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Author

Related Articles

Back to top button