ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

2 घंटे में गुमशुदा युवक मिला, विंध्यनगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

 

सिंगरौली। विंध्यनगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा युवक को महज 2 घंटे के भीतर खोज निकाला और सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया।जानकारी के अनुसार, घिनहा गांव निवासी फूलमती साकेत ने सूचना दी कि उनका 37 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार साकेत, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, 2 मई की शाम दुद्दीचुआ स्थित घर से समोसा लेने निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही विंध्यनगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दो टीमें बनाकर आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया और सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की। सघन खोजबीन के दौरान युवक को बरगवां रोड के पास ग्राम तेलदह के समीप सुरक्षित हालत में खोज लिया गया।
पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Author

Related Articles

Back to top button