बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

जबलपुर रेलवे स्टेशन बनेगा एयरपोर्ट जैसा: 28 मई को खुलेगी टेंडर बिड, जल्द शुरू होगा मेगा अपग्रेडेशन

 

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख जंक्शन जबलपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की बहुप्रतीक्षित योजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। ‘मेजर अपग्रेडेशन’ प्रोजेक्ट के तहत 28 मई को तकनीकी निविदाएं खोली जाएंगी, जिसके बाद स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को जमीन पर उतार दिया जाएगा। इस परियोजना से स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

परियोजना के तहत स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग गेट बनाए जाएंगे, जिससे भीड़भाड़ कम होगी। आधुनिक डिजाइन के साथ विशाल कॉन्कोर्स एरिया, वर्ल्ड क्लास वेटिंग लाउंज, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने का जोन और रिटेल आउटलेट्स विकसित किए जाएंगे। प्लेटफार्म तक पहुंच के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर की संख्या तीन गुना बढ़ाई जाएगी, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को राहत मिलेगी।

स्टेशन परिसर में मल्टी-लेवल पार्किंग और व्यवस्थित ट्रैफिक सिस्टम भी विकसित होगा। पूरी परियोजना ‘ग्रीन बिल्डिंग’ अवधारणा पर आधारित होगी, जिसमें सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, चयनित एजेंसी को तय समय में कार्य पूरा करना होगा। इस अपग्रेडेशन से शहर के व्यापार, पर्यटन और रियल एस्टेट सेक्टर को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Author

Related Articles

Back to top button