देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

तमिलनाडु में सियासी गतिरोध: सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी विजय की राह मुश्किल

 

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से दूर रहने के कारण सत्ता तक पहुंचने का रास्ता फिलहाल आसान नहीं दिख रहा।

234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। ऐसे में सहयोगी दलों का समर्थन निर्णायक साबित हो सकता है, लेकिन डीएमके-नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रमुख सहयोगियों ने विजय को समर्थन देने से इनकार के संकेत दिए हैं।

एमडीएमके के महासचिव वाइको ने साफ कहा कि गठबंधन के दल टीवीके के साथ जाने के इच्छुक नहीं हैं। वहीं वीसीके नेता थोल. तिरुमावलवन ने भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी और वाम दल अपने पारंपरिक गठबंधन के साथ ही रहेंगे। डीएमडीके की नेता प्रेमलता विजयकांत ने भी समर्थन को लेकर कोई ठोस संकेत नहीं दिए, हालांकि उन्होंने विजय को बधाई जरूर दी।

इस राजनीतिक असमंजस के बीच विजय ने चेन्नई स्थित पार्टी कार्यालय में विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक शुरू कर दी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या वे जरूरी समर्थन जुटाकर सरकार बना पाएंगे या राज्य में नया सियासी समीकरण बनेगा।

Author

Related Articles

Back to top button