ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
देवसर विधायक ने जनसमस्याएं सुनीं, क्षेत्रवासियों से की आत्मीय मुलाकात

सिंगरौली। देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने मंगलवार को अपने निज निवास पर जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे।
विधायक ने प्रत्येक व्यक्ति से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल कराया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना। लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीद जताई और विधायक के प्रयासों की सराहना की।













