सिंगरौली के डॉ. आकाश सोनी बने FAIMA के राष्ट्रीय प्रवक्ता

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के लिए गर्व का क्षण है कि यहां के होनहार चिकित्सक डॉ. आकाश सोनी को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी देशभर के चिकित्सकों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच मानी जा रही है।
डॉ. सोनी लंबे समय से चिकित्सा क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्य के साथ-साथ डॉक्टरों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति को मेडिकल समुदाय की आवाज़ को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
FAIMA देशभर के डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों का प्रमुख संगठन है, जो उनके हितों की रक्षा, कार्यस्थल की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए कार्य करता है।
डॉ. सोनी ने इस अवसर पर आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा से चिकित्सकों के अधिकारों की रक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।













