ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनगणना 2027: प्रगणकों का प्रशिक्षण पूर्ण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

सिंगरौली,। भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर जनगणना अधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का अनिवार्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जिसमें उन्हें डेटा प्रविष्टि, सावधानियों और मकान नंबरिंग की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने कहा कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत सभी प्रगणक ‘लोक सेवक’ माने जाते हैं और यह कार्य उनके लिए अनिवार्य है। कर्तव्य में लापरवाही या इनकार करने पर संबंधित धाराओं के तहत तीन वर्ष तक की सजा, जुर्माना और निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सही जानकारी देना कानूनी जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समयसीमा में शुद्ध और सटीक डेटा संकलन सुनिश्चित किया जाए।

Author

Related Articles

Back to top button