ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवेन्द्र प्रसाद द्विवेदी बने पंचायत सचिव संगठन के जिला अध्यक्ष

सिंगरौली। पंचायत सचिव संगठन, मध्य प्रदेश की राज्य इकाई के निर्णय के अनुसार देवेन्द्र प्रसाद द्विवेदी को सिंगरौली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा की गई है।
इस नियुक्ति से संगठन को जिले में नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि द्विवेदी के नेतृत्व में पंचायत सचिवों की समस्याओं के समाधान और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य होंगे।

संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से संगठन को नई दिशा मिलेगी।
नियुक्ति के बाद देवेन्द्र द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन और पंचायत सचिवों के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button