ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी मंडल का रक्तदान शिविर, 117 यूनिट रक्त संग्रहित

 

सिंगरौली। मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मंडल सिंगरौली द्वारा तीन चरणों में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल समापन हुआ। इस जनसेवा अभियान के तहत कुल 117 यूनिट रक्त संग्रहित कर मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

शिविर के प्रथम चरण में 24 अप्रैल को ढोटी, विंध्यनगर में 53 यूनिट, द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को बरगवां में 22 यूनिट तथा तृतीय चरण 3 मई को मोरवा में 42 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। तीनों स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

इस अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और मानव एकता का संदेश दिया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button