ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

असनी में सड़क हादसा, मानवता की मिसाल बना क्षत्रिय कुलावंत संगठन

महिला समेत दो घायल, तमाशबीन बनी रही भीड़

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के असनी गांव के पास बुधवार को तेज रफ्तार के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार कोयलखूंथ गांव निवासी दंपत्ति बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से तेज गति में आ रही छतौली निवासी युवक की बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर भीड़ तो जुटी, लेकिन अधिकांश लोग मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे और कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। इसी बीच सूचना मिलते ही माड़ा पुलिस और क्षत्रिय कुलावंत संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे।

संगठन के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और तत्काल अस्पताल भिजवाया। साथ ही सड़क पर लग रहे जाम को भी नियंत्रित किया। इस दौरान संगठन के संस्थापक अंकित सिंह, उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे।

संगठन ने लोगों से अपील की कि सड़क हादसों के दौरान तमाशबीन बनने के बजाय घायलों की मदद के लिए आगे आएं। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की गई है।

Author

Related Articles

Back to top button