देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

ईडी की रेड में मचा हड़कंप: 9वीं मंजिल से फेंके गए कैश से भरे बैग

मोहाली; पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के दौरान एक फ्लैट से नकदी से भरे दो बैग नीचे फेंक दिए गए। बैग जमीन पर गिरते ही उनमें रखे 500-500 रुपये के नोट पूरे परिसर में बिखर गए, जिसे देखकर सोसायटी के लोग हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सुबह करीब 7 बजे फ्लैट नंबर 906 में पहुंची और कई घंटों तक दस्तावेजों व वित्तीय रिकॉर्ड की जांच करती रही। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट आईटी कारोबारी नितिन गोयल से जुड़ा है। इसी दौरान ऊपर से दो बैग नीचे फेंके गए, जिन्हें बाद में ईडी अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक बैगों से करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं, हालांकि एजेंसी ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और रियल एस्टेट धोखाधड़ी से जुड़े मामले में की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित घोटाले में मोहाली और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी हुई। मामले में एबीएस टाउनशिप, ऑल्टस बिल्डर्स और धीर कंस्ट्रक्शन्स पर लोगों को धोखा देने और लाइसेंस के गलत इस्तेमाल के आरोप हैं।

Author

Related Articles

Back to top button