देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा तेज: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

कोलकाता;

कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में चुनाव परिणाम आने के बाद हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार रात भाजपा नेता और मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मध्यग्राम इलाके में हुई, जहां बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की। भाजपा ने हत्या का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया है।

बताया जा रहा है कि बंगाल में 4 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद से राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। पिछले दो दिनों में पांच लोगों की हत्या हो चुकी है, जिनमें भाजपा और टीएमसी के दो-दो कार्यकर्ता शामिल हैं। घटनाओं के बाद कई इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

इधर न्यू मार्केट इलाके में मंगलवार रात भारी हंगामा देखने को मिला। उग्र भीड़ ने टीएमसी के एक पार्टी कार्यालय पर बुलडोजर चला दिया और आसपास की दुकानों में भी तोड़फोड़ की। वहीं संदेशखाली के बामनघेरी इलाके में गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों पर हमला किया गया। उपद्रवियों की फायरिंग में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। प्रशासन ने कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button