ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहनों पर लगभग 6 लाख का जुर्माना

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन और खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार 7 मई 2026 को जिला मुख्यालय स्थित कचनी रोड के ई-चेक गेट से गुजरने वाले वाहनों की ऑनलाइन जांच के दौरान बिना वैध ईटीपी पाए जाने पर चार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग ने वाहन क्रमांक MP66 H2022, MP66 ZH 8297, MP66 A4695 एवं CG29AJ1911 पर ऑनलाइन ई-चालान जारी करते हुए कुल 5 लाख 95 हजार 600 रुपये का अर्थदंड प्रस्तावित किया है। संबंधित वाहन संचालकों को ऑनलाइन डिमांड नोटिस भी जारी किए गए हैं।

जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में खनिज निरीक्षक दल द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार औचक निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button