मेधावी विद्यार्थियों का विधायक राजेंद्र मेश्राम ने किया सम्मान

सिंगरौली- जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा परिणाम 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। राजेंद्र मेश्राम ने अपने जयंत स्थित निवास पर विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर उनका उत्साहवर्धन किया।

विधायक ने कहा कि इन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर शानदार सफलता अर्जित कर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे होनहार विद्यार्थी समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की पहचान हैं।
सम्मानित विद्यार्थियों में दीप कुमार गुप्ता ने कक्षा 10वीं में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं अंकित कुमार कुशवाहा ने 90.8 प्रतिशत, अनिल कुमार बैरागी ने 88.8 प्रतिशत तथा सत्यम दुबे ने 85.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। सभी विद्यार्थी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न के छात्र हैं।
विधायक ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।













