सिंगरौली वार्ड 42 में छठ घाट और मुक्तिधाम विकास कार्यों का भूमिपूजन

सिंगरौली-नगर निगम सिंगरौली के वार्ड 42 बिलौजी में छठ घाट निर्माण, तालाब सुधार एवं मुक्तिधाम में बाउंड्री वॉल और शेड निर्माण के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। छठ घाट और तालाब निर्माण का कुल बजट ₹85 लाख है, जबकि मुक्तिधाम में बाउंड्री वॉल और शेड निर्माण कार्य की लागत ₹38 लाख निर्धारित की गई है।
भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनिवास शाह रहे, जिन्होंने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्षद संतोष शाह ने विधायक एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष सीमा जायसवाल, पार्षद रामनरेश शाह, भाजपा नेता छोटे लाल शाह और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वार्डवासियों की भी बड़ी संख्या उपस्थित थी, जिनमें के.के. शाह, गंगा शाह, रजनी शाह, अनिल शाह, मिथिलेश, आशीष, छोटे लाल, कमलेश शाह और रमेश शाह शामिल थे। उपस्थित लोगों ने इस विकास कार्यों के शुभारंभ पर खुशी और उत्साह व्यक्त किया।













