ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तुलसी मार्ग में दिनदहाड़े मिक्सर मशीन चोरी, स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

सिंगरौली- बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी मार्ग में दिनदहाड़े मिक्सर मशीन चोरी की घटना सामने आई। स्थानीय लोगों ने मस्जिद तिराहे के पास संदिग्ध अवस्था में मिक्सर मशीन लेकर भाग रहे नीरज शाह नामक युवक को पकड़ लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक नशे की हालत में था और मिक्सर मशीन चोरी कर पिपरा कुरंद की ओर ले जाने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई और रोककर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, मिक्सर मशीन मित्तल की दुकान से खरीदी गई थी और युवक इसे गाड़ी और वाइक पर रखकर ले जाने का प्रयास कर रहा था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आरोपी संभवतः पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा हो सकता है।स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से नशे और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनी रहे और युवा अपराध की ओर न बढ़ें।

Author

Related Articles

Back to top button