बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त ने किया वार्ड 43 व 44 का सघन निरीक्षण

जन-भागीदारी और प्रशासनिक तत्परता के समन्वय से सिंगरौली आगामी सर्वेक्षण में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा:-सविता प्रधान

सिंगरौली / नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वार्ड क्रमांक 43 एवं 44 सहित एनसीएल ग्राउंड बिलौंजी और एनसीएल ग्राउंड हर्रई क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और नालियों की सफाई का जायजा लिया। आयुक्त ने मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और नियमित अंतराल पर कचरे का सुरक्षित निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने पर जोर दिया ताकि सर्वेक्षण में नगर निगम को उत्कृष्ट रैंकिंग प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दूसरे चरण में आयुक्त ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति और उनकी गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्री की जांच करते हुए कार्य एजेंसियों को निर्देश दिए कि कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि सभी प्रोजेक्ट्स को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही पूर्ण किया जाए और समय-समय पर इनकी तकनीकी जांच की जाए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

अंत में, आयुक्त ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने की बात कहते हुए नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण केवल एक वार्षिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह सिंगरौली को स्वच्छ, सुंदर और रहने योग्य शहर बनाने का एक साझा संकल्प है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जन-भागीदारी और प्रशासनिक तत्परता के समन्वय से सिंगरौली आगामी सर्वेक्षण में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस दौरान कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी चतुर्वेदी सहायक यंत्री विपिन तिवारी, इन्द्रवेश यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button