ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बंगाल में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, राज्यपाल ने विधानसभा भंग की

ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्यपाल आरएन रवि ने संविधान के अनुच्छेद 174(2)(बी) के तहत विधानसभा को भंग कर दिया है। इसके साथ ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद भी प्रभावहीन हो गई है।

दरअसल, हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी
को बड़ी जीत मिली है। 293 सीटों के घोषित परिणामों में भाजपा ने 207 सीटें हासिल कीं, जबकि तृणमूल कांग्रेस
80 सीटों तक सिमट गई। भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

चुनाव परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार करते हुए चुनाव में धांधली के आरोप लगाए थे। हालांकि विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्यपाल ने औपचारिक रूप से विधानसभा भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी।

राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्य में नई भाजपा सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव परिणामों को अदालत में चुनौती देने के संकेत दिए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button