ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

तिरुपति बालाजी मंदिर में सादगी से संपन्न हुई प्रबल सिंह पटेल की शादी

सीएम मोहन यादव समेत कई दिग्गज नेताओं ने दिया आशीर्वाद, कैलाश विजयवर्गीय का लुंगी डांस चर्चा में

भोपाल/तिरुपति। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के पुत्र प्रबल सिंह पटेल का विवाह गुरुवार को आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विवाह समारोह में परिवार के करीबी सदस्य, रिश्तेदार और चुनिंदा नेता शामिल हुए।

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से तिरुपति पहुंचे और नवदंपती को आशीर्वाद दिया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद आलोक शर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे सहित कई प्रमुख नेता विवाह समारोह में उपस्थित रहे।

विवाह के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दक्षिण भारतीय पारंपरिक परिधान लुंगी-कुर्ते में नजर आए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रहलाद पटेल के साथ लुंगी डांस भी किया, जिसकी चर्चा समारोह में खूब रही।

बताया गया कि प्रबल सिंह पटेल और नरसिंहपुर निवासी हिमांशी दुबे की सगाई 23 अप्रैल को भोपाल स्थित प्रहलाद पटेल के सरकारी आवास पर हुई थी। उस समारोह में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे।

Author

Related Articles

Back to top button