बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सिंगरौली में सेवा और मानवता का भव्य उत्सव

रेडक्रॉस सिंगरौली ने 30 सामाजिक संस्थाओं को किया सम्मानित, ‘मानव संवेदना’ पत्रिका का हुआ विमोचन

सिंगरौली।  विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा डीडीआरसी भवन में भव्य सम्मान समारोह एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया और समाज में मानव सेवा, स्वैच्छिक रक्तदान एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष श्री गौरव बैनल ने की। मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थित लोगों में चेयरमैन एस.डी. सिंह, उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, वाइस चेयरमैन गोविंद प्रसाद पांडे, सचिव डॉ. ओ.पी. राय तथा एनटीपीसी विंध्य चिकित्सालय के सीएमओ डॉ. बी.के. भराली शामिल रहे।

रेडक्रॉस चेयरमैन एस.डी. सिंह ने संगठन की सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 2014 से अब तक कुल 45,215 यूनिट रक्त संग्रहण और 42,865 यूनिट रक्त वितरण का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। इसके साथ ही जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, बालिका खुला आश्रय गृह और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जैसी सेवाओं की भी जानकारी दी गई।

 

कलेक्टर गौरव बैनल ने अपने संबोधन में रक्तदान शिविर, ब्लड सेंटर और दिव्यांग पुनर्वास केंद्र जैसी सेवाओं की सराहना करते हुए समाजसेवा में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ये पहल समाज में मानवता और संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए प्रेरक हैं।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक पत्रिका “मानव संवेदना” (2025-26) का विमोचन भी हुआ।

इस अवसर पर 30 सामाजिक एवं शासकीय संस्थाओं को रक्तदान शिविरों में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। प्रमुख संस्थाओं में अदानी प्रोजेक्ट, हिंडालको इंडस्ट्रीज, संत निरंकारी मंडल, रिलायंस सासन पावर, भाजपा कार्यालय ढोटी, एनटीपीसी विंध्य चिकित्सालय आदि शामिल हैं।

साथ ही, वर्ष 2025-26 के लिए ‘बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर’ पुरस्कार भी सेवायुक्तों को प्रदान किया गया। सम्मानित कर्मचारियों में सूरज प्रकाश सेन, रोशनी तिवारी, विपिन कुमार रावत शामिल हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और जिला चिकित्सालय की सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि सहित रेडक्रॉस सदस्यगण ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। आयोजन समाज में रक्तदान, सेवा और मानवीय संवेदनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सफल रहा।

Author

Related Articles

Back to top button