अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बल्क लीटर शराब जप्त

सिंगरौली ; जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत सरई क्षेत्र में दबिश देकर 72 बल्क लीटर देशी मदिरा जप्त की गई है।
कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन और जिला आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में निगरी निवासी बालमुकुंद साहू के पोल्ट्री फार्म से 8 कार्टून देशी शराब बरामद हुई। इनमें मसाला और प्लेन मदिरा शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत 36 हजार 200 रुपये बताई गई है।
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता सिंह, आरक्षक रीतिका चौकसे, अनुज भुंजिया और धीरू सिंह की अहम भूमिका रही।













