बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में खनिज चोरी पर नकेल: अवैध गिट्टी से भरी ट्रॉली जप्त

 

सिंगरौली। जिले में खनिज नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में आज दिनांक 08/05/2026 को माड़ा क्षेत्र में जांच की गई। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली MP66H1571 को अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन को जप्त कर माड़ा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। इस कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया की सक्रिय भूमिका रही।

खनिज विभाग ने बताया कि वाहन में पाए गए खनिज पर नियमों के अनुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिले में खनिज और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर गौरव बैनल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लगातार निगरानी करें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें ताकि जिले के खनिज संसाधनों का दुरुपयोग न हो और कानून का पालन सख्ती से हो।

Author

Related Articles

Back to top button