बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह के नेतृत्व में रास्ता विवाद का निराकरण

सिंगरौली/ देवसर तहसील अंतर्गत ग्राम खैराबड़ा में लंबे समय से चल रहे रास्ता विवाद का राजस्व अमले की मौजूदगी में निराकरण कराया गया। तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट देवसर ऋषि नारायण सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची, जहां सुनीता विश्वकर्मा और रामलल्लू विश्वकर्मा के बीच रास्ते को लेकर चल रहे विवाद का आपसी समझाइश एवं सीमांकन के आधार पर समाधान कराया गया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व अमले ने दोनों पक्षों की बात सुनी तथा मौके का निरीक्षण कर विवादित रास्ते को स्पष्ट कराया। प्रशासन की पहल से दोनों पक्षों में सहमति बनी और विवाद शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की।

Author

Related Articles

Back to top button