बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

15 दिवसीय हेलमेट चेकिंग एवं जागरूकता अभियान संपन्न

सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों के जीवन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सिंगरौली यातायात पुलिस द्वारा 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक 15 दिवसीय विशेष हेलमेट चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशों एवं नवागत पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में अभियान संपन्न हुआ। पुलिस टीमों ने पूरे जिले में कार्रवाई करते हुए 650 से अधिक चालकों को चालान किया।

चालानी कार्यवाही के साथ-साथ जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता शिविर, पोस्टर और पंपलेट का वितरण किया गया। पंपलेट्स में हेलमेट पहनने के वैज्ञानिक लाभ और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान स्थानीय कलाकारों और पुलिस टीम ने व्यस्त बाजारों और बस स्टैंडों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए, जिससे सड़क सुरक्षा का संदेश प्रभावशाली तरीके से आम जनता तक पहुंचा।

स्कूल और कॉलेजों में विशेष सत्र आयोजित कर छात्र-छात्राओं को ‘सड़क सुरक्षा दूत’ बनने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा BIS मार्क वाला हेलमेट पहनें। अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें सिर की चोट के कारण होती हैं, जिन्हें हेलमेट पहनकर रोका जा सकता है।

Author

Related Articles

Back to top button