बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ब्राह्मण समाज की रक्तदान शिविर को लेकर बैठक संपन्न

 

सिंगरौली :ब्राह्मण समाज द्वारा आगामी 17 मई 2026 को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम स्थित महामना सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रस्तावित वृहद रक्तदान शिविर के सफल आयोजन हेतु तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया।इस दौरान राम अशोक शर्मा, अमित द्विवेदी, डॉ. डीके मिश्रा, वीरेन्द्र पाठक, मिथिलेश मिश्रा, डॉ. आरडी पाण्डेय, शिवेंद्र पाण्डेय, आशीष शुक्ला, शिव कुमार पाण्डेय, सतेन्द्र पाण्डेय, प्रीतेश पाठक, सौरभ दुबे, मनीष चौबे, विवेक कुमार त्रिपाठी, ओम प्रकाश तिवारी, अनंत चतुर्वेदी, राजेश दुबे, रजनीश धर द्विवेदी, गजमोचन सिंह एवं राहुल शर्मा सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button