जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का सम्मान

सिंगरौली ; नगरीय क्षेत्र के जनगणना कार्य अंतर्गत जोन क्रमांक 3 के सर्किल नंबर 15 में 100 प्रतिशत एचएलबी कार्य पूर्ण करने पर नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान द्वारा सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में सुपरवाइजर राजकिशोर सिंह एवं प्रगणक श्रीमती साक्षी पटेल, श्रीमती सायरा बेगम, आई.पी. नगर, श्रीमती फूलकली शर्मा, संजीव कुमार पांडे तथा एचएलबी 45 के प्रगणकविकास श्रीवास्तव शामिल रहे।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने जनगणना कार्य में टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह एवं जोन 3 के प्रभारी एच.एम. श्रीवास्तव उपस्थित रहे।












