ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 टन अवैध कोयला जब्त, कीमत डेढ़ लाख रुपए

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Bargawan पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 20 टन अवैध कोयला जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार थाना बरगवां को 13 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम समदा के पीछे नाले में बड़ी मात्रा में अवैध कोयला लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक Siyaz K M, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Sarvapriya Sinha एवं एसडीओपी Roshni Patel के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक मो. समीर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्राम समदा एवं रमपुरवा बॉर्डर स्थित नाले की जांच की। यहां करीब 20 टन अवैध कोयला पाया गया। पुलिस ने कोयले के वास्तविक मालिक की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर अवैध खनिज को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि जब्त कोयले के वास्तविक स्वामी की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मो. समीर, सहायक उपनिरीक्षक श्यामबिहारी द्विवेदी, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, संजय यादव तथा आरक्षक अरविंद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button