बारात में युवक को अंधेरे में ले जाकर किया अप्राकृतिक कृत्य, सरई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले के Sarai थाना क्षेत्र में बारात के दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार फरियादी गुलाब सिंह गोंड (52 वर्ष) निवासी आमझरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 1 मई 2026 को छविलाल जायसवाल की बारात में शामिल होने बरका गांव गया था। आरोप है कि रात करीब एक बजे जयमाला कार्यक्रम के दौरान आरोपी श्यामजी जायसवाल उसे यह कहकर बारात से अलग अंधेरे की ओर ले गया कि दूल्हे का भाई बुला रहा है। वहां आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और अप्राकृतिक कृत्य किया।
मामले की शिकायत पर थाना सरई में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद थाना प्रभारी Jitendra Singh Bhadauria के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने आरोपी श्यामजी जायसवाल (23 वर्ष) निवासी दुधमनिया को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक कमलेश प्रजापति, प्रधान आरक्षक रामनिरंजन बैस, आरक्षक रिकु धाकड़ और योगेश विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।













