बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार

एसपी सियाज के.एम. ने पत्रकार वार्ता में किया खुलासा

सिंगरौली। जिले की कोतवाली बैढ़न पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर अवैध वसूली की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार बैढ़न निवासी एक डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहल्ले की रहने वाली 24 वर्षीय महिला से उसकी पहचान इलाज के दौरान हुई थी। बाद में महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जहां उसका वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो बना लिया गया। इसके बाद महिला और उसके साथियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग की। रकम नहीं देने पर डॉक्टर की पत्नी को वीडियो भेजने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।

शिकायत के बाद कोतवाली बैढ़न पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वीडियो बनाने में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।एसपी सियाज के.एम. ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पूरे गिरोह का पता लगाया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button