बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जीईएम-2026 की बालिकाओं को बाल अधिकार और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

 

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के आरएलआई परिसर में शुक्रवार को बालिका सशक्तिकरण अभियान (जीईएम)-2026 के तहत प्रतिभागी बालिकाओं के लिए “बाल अधिकार, बाल संरक्षण अधिनियम एवं व्यक्तिगत सुरक्षा” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना रहा।

कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश खालिद मोहतारम अहमद तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोरम तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने बालिकाओं को बाल अधिकार, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो अधिनियम, सोशल मीडिया धोखाधड़ी और डेटा सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारी दी।

उन्होंने बालिकाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ सजग और आत्मविश्वासी रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जीईएम-2026 कार्यशाला का पूरा लाभ उठाकर व्यक्तित्व विकास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा और मानव संसाधन प्रमुख रूमा दे शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान मानव संसाधन, सीएसआर और विधि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button