मध्य प्रदेशसिंगरौली

ईसवीय नववर्ष 2026 पर शिवधाम मंदिर में भव्य पूजन का हुआ आयोजन

सिंगरौली।  ईसवीय नववर्ष 2026 के अवसर पर सिंगरौली जिले के वैढ़न स्थित शिवधाम मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम हुआ। मंदिर में प्रात:काल से ही हर-हर महादेव के जयघोष गूंज रहे थे। इस अवसर पर मंदिर के महाप्रबंधक ज्योतिषविद् पं. डॉ. एन. पी. मिश्र के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया और नववर्ष में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में आचार्य डी.पी.एस निगाही और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे, जिन्होंने भक्तों को आशीर्वाद दिया।


पं. डॉ. एन. पी. मिश्र ने इस अवसर पर कहा,नववर्ष का यह समय हमें सकारात्मक परिवर्तन लाने और भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करने का है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह देखते ही बना। सभी ने भगवान शिव से अपने जीवन को बेहतर बनाने की प्रतिज्ञा की।

Author

Related Articles

Back to top button