मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवजीवन रहवासी कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया 13वां नववर्ष उत्सव

 

सिंगरौली-नवजीवन रहवासी कल्याण समिति द्वारा वर्ष 2014 से निरंतर आयोजित किया जा रहा नववर्ष उत्सव इस वर्ष भी 1 जनवरी 2026 को पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। समिति का यह 13वां नववर्ष उत्सव मोहल्ले के नवजीवन भवन में सायं 5 बजे से आरंभ हुआ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह बघेल द्वारा विशिष्ट अतिथियों डॉ. अशोक कुमार दुबे, डॉ. शशिकुमार श्रीवास्तव, राजकिशोर सिंह, जगत नारायण चौरसिया, दिलीप कुमार भरतिया एवं राजेश नारायण की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने उपाध्यक्ष द्वय शाहनवाज एवं ब्रजेश पाण्डेय की मौजूदगी में की।

 

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं समिति के सचिव शशिधर गर्ग के स्वागत भाषण से हुई। इसके पश्चात नृत्य, गायन, म्यूजिकल चेयर, हाउजी, हाउजी बोनांजा एवं पुरस्कार वितरण जैसे रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला देर रात 11 बजे तक चली। इस दौरान लगभग 100 से अधिक परिवारों ने सहभागिता की और स्वादिष्ट नाश्ते व भोजन का आनंद लिया।

 

नववर्ष उत्सव के अवसर पर बैडमिंटन, तीरंदाजी, हिट द ग्लास, सैग रेस एवं स्पून रेस जैसी प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समिति के संरक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल ने सभी रहवासियों व कार्यकारिणी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एमआईजी कॉलोनी विंध्यनगर की नवजीवन रहवासी कल्याण समिति न केवल सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव और प्रशासन से समन्वय में अग्रणी है, बल्कि ऐसे सामाजिक आयोजनों के माध्यम से रहवासियों के बीच सौहार्द और एकता भी मजबूत करती है।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोषाध्यक्ष सत्यनारायण बंसल का मार्गदर्शन रहा, जबकि संयुक्त सचिव अजय अग्रवाल एवं समीर सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य आनंद अग्रवाल, डी.के. गोयल, मुद्दू श्रीनिवास, सौरभ अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, अरविंद दिवाकर, रंजन वर्मा एवं मनीष अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

मंच संचालन रेडियो ऊर्जा की टीम ने किया एवं नृत्य निर्देशन कौशिक दास द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रहवासियों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता

 

बैडमिंटन: विराट, शान्वी, कार्तिक, आर्यन

 

तीरंदाजी: लक्ष्य, संपदा, ईहित, सार्थक, मानवी

 

सैग रेस: आद्रिका, अद्रिक, मिस्का, आद्या, सागर, त्रिनब

 

हिट द ग्लास: माधुरी, रूमन, रितिका, अर्पित, अनेन, प्रतीक, सारा, आकाश्वी, संगम

 

स्पून रेस: सत्यनारायण, एस. के. पांडेय, सौरभ, निशा, योजना, स्वाति, साया, अद्वैत, निशिका, रिशव, त्रिनव, प्रदीप

 

नृत्य: वान्या, आद्रिका, गौरिका, आद्या, अंशिका, संयोगिता, अंशी, महिमा, नैनी, तान्वी, सृष्टि

Author

Related Articles

Back to top button