वार्ड नंबर 30 में भाजपा के मजबूत चेहरे के रूप में उभरे एडवोकेट जसमिंदर पाल सिंह

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। मोहाली नगर निगम के वार्ड नंबर 30 (सेक्टर 78 एवं 79) में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद उम्मीदवार एडवोकेट जसमिंदर पाल सिंह एक मजबूत और सक्रिय दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और लोगों के बीच सक्रिय उपस्थिति के कारण उन्हें वार्डवासियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
एडवोकेट जसमिंदर पाल सिंह ने कहा कि वार्ड की जनता अब केवल वादों से नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाले विकास, जवाबदेही और ईमानदार नेतृत्व की अपेक्षा रखती है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कें, पार्कों के रखरखाव, स्ट्रीट लाइट और सीवर जैसी मूलभूत समस्याएं लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई हैं, लेकिन इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही सच्ची राजनीति है। जसमिंदर पाल सिंह ने विश्वास दिलाया कि यदि वार्डवासियों ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो वार्ड नंबर 30 को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और व्यवस्थित मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और भाजपा की विकासवादी सोच को मोहाली के प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाना उनका संकल्प है।
वार्डवासियों से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर सुविधाओं और विकास की नई दिशा तय करने का अवसर है।













