खेल मैदान में गिरी आकाशीय बिजली,एक छात्र की मौत


खेल मैदान में गिरी आकाशीय बिजली,एक छात्र की मौत
दो छात्र घायल, खटाई उo माo विद्यालय की वारदात
सिंगरौली
चितरंगी 8 सितम्बर। स्थानीय विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटाई के खेल मैदान में आज दिन सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे मध्यावकाश के दौरान आकाशीय बिजली के गिरने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक छात्रा व एक छात्र समेत दो बच्चे घायल हो गये। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी में चल रहा है। एसडीएम एवं तहसीलदार अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना।
जानकारी के अनुसार आज दिन सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे विद्यालय का मध्यावकाश हुआ था। तभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटाई के खेल मैदान में छात्र एवं छात्राएं खेलकूद कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और चमक गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और मैदान में खेल रहे नमन गुप्ता पिता अशोक गुप्ता उम्र 16 वर्ष कक्षा 11वीं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कक्षा 9वीं की छात्रा अफरीदी पिता अब्बास अली उम्र 14 वर्ष निवासी खटाई एवं राजेश साहू पिता पन्नालाल साहू उम्र 14 वर्ष कक्षा 9वीं निवासी बगदराकला झुलस गये और आनन-फानन में घायल छात्र-छात्राओं को स्थानीय लोगों के मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर हैं, लेकिन चिकित्सको के अनुसार नियंत्रण में है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सुरेश जाधव एवं तहसीलदार ऋषिनारायण सिंह तत्काल अस्पताल पहुंच घायलों के संबंध में चिकित्सको से जानकारी हासिल करते हुये कहा कि घायलो का उपचार बेहतर तरीके से हो। उपचार में किसी भी प्रकार लापरवाही नही होनी चाहिए। यदि जरूरत समझे तो बड़े अस्पताल के लिए रिफर कर दे। इधर छात्र नमन गुप्ता की अकाल मौत पर पूरे गांव में मातम पसर गया।
आकाशीय विजली गिरने से एक छात्र की मौत
विजली की तड़प से दो छात्र घायल उपचार जारी।
श्री मान सिंह चंदेल
विशेष रिपोर्टर सिंगरौली













