सिंगरौली जिले के देवसर बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है


सिंगरौली जिले के देवसर बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है
सिंगरौली जिले के देवसर बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है।

कलेक्टर गौरव बैनल के सख्त निर्देश के बाद आज एसडीएम सौरव मिश्रा,तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह,एसडीओपी गायत्री तिवारी और थाना प्रभारी शेषनारायण द्विवेदी की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ बाजार का औचक निरीक्षण किया,प्रशासन ने लाउडस्पीकर से अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि शाम तक सड़क और नालियों से अतिक्रमण नहीं हटा तो बलपूर्वक सामान जब्त होगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा,दरअसल, कलेक्टर के देवसर दौरे पर नागरिकों ने जाम और अतिक्रमण की शिकायत की थी,मौके पर निरीक्षण कर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए थे, प्रशासन की चेतावनी के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, अतिक्रमण कारियों की वजह से आए दिन होती है सड़क दुर्घटनाएं।
श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी













