एनटीपीसी विंध्याचल को महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला फेम नेशनल अवॉर्ड

सिंगरौली- एनटीपीसी विंध्याचल को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित फेम नेशनल अवॉर्ड 2025-26 के डायमंड कैटेगरी सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान समावेशी विकास एवं सामाजिक परिवर्तन के प्रति परियोजना की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह पुरस्कार एनटीपीसी विंध्याचल के उप महाप्रबंधक (सीएसआर/आर एंड आर) श्री माहताब आलम ने उत्तराखंड के देवप्रयाग से माननीय विधायक श्री विनोद कंडारी से प्राप्त किया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार की राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण के माननीय सदस्य श्री आर. एस. वर्मा (आईएएस सेवानिवृत्त) तथा हरियाणा सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. आर. के. चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह सम्मान महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा संचालित प्रभावी पहलों की पहचान है, जिनमें शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाएं, सामुदायिक सहभागिता तथा सतत आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना शामिल है। एक अग्रणी विद्युत उत्पादक संस्था होने के साथ-साथ एनटीपीसी विंध्याचल सामाजिक सरोकारों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाते हुए महिला नेतृत्व आधारित विकास को बढ़ावा दे रहा है तथा क्षेत्रीय समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।













